23 May 2023 Daily Current Affairs in Hindi ( 23 मई 2023 दैनिक समसामयिकी हिंदी में )
- कंपैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी
- हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पापुआ न्यू गिनी में फिजी के प्रधानमंत्री सित्विनी राबुका ने अपने देश के सर्वोच्च सम्मान ‘कंपैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से नवाज़ा है।
- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “यह सिर्फ मेरा नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है।”
- फिजी की राजधानी सुवा हैं।
- फिजी की मुद्रा फिजियन डॉलर है।
- फिजी दक्षिण प्रशान्त महासागर के मेलानेशिया मे एक द्वीप देश है
- आधिकारिक रूप से फ़िजी द्वीप समूह गणराज्य (फ़िजीयाई: Matanitu Tu-Vaka-i-koya ko Viti) के नाम से जाना जाता है
- आईपीएल में डेब्यू पारी का रिकॉर्ड
- IPL में डेब्यू पारी में किसी भारतीय द्वारा सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड एसआरएच के ऑल-राउंडर विक्रांत शर्मा ने अपने नाम किया है।
- 23 वर्षीय विक्रांत ने एमआई के खिलाफ 9 चौके व 2 छक्के की मदद से 69 रन बनाए।
- पिछला रिकॉर्ड स्वप्निल असनोदकर के नाम था जिन्होंने 2008 में आरआर के लिए डेब्यू पर 60 रन बनाए थे।
- जसवंत सिंह सिख पहले लॉर्ड मेयर
- हाल ही में भारतीय मूल के जसवंत सिंह यूके के कोवेंट्री शहर के पहले सिख लॉर्ड मेयर बने है।
- जसवंत सिंह ने पगड़ी पहनने वाले पहले लॉर्ड मेयर बनकर इतिहास रच दिया है।
- भारतीय मूल के जसवंत सिंह पंजाब के है।
- जसवंत सिंह की पत्नी कृष्णा शहर की लॉर्ड मेयरेस बनी हैं।
- 76वीं विश्व स्वास्थ्य सभा
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया जेनेवा में आयोजित 76वीं विश्व स्वास्थ्य सभा को संबोधित किया।
- विश्व स्वास्थ्य सभा WHO की निर्णय लेने वाली संस्था है। इसमें सभी WHO सदस्य राज्यों के प्रतिनिधिमंडल शामिल होते हैं
- विश्व स्वास्थ्य सभा प्रतिवर्ष जिनेवा, स्विट्जरलैंड में आयोजित की जाती है।
- मध्य प्रदेश
- हाल ही में तीर्थयात्रियों को मुफ्त हवाई यात्रा प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य मध्य प्रदेश बना है।
- हाल ही में मध्य प्रदेश में 2000 साल पुराने जल निकायों का पता चला है
- मध्य प्रदेश के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया।
- पांच दक्षिण एशियाई देश मध्य प्रदेश की पर्यटन प्रोत्साहन योजना का हिस्सा बने ।
- मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल ने ‘CM सीखो और कमाओ’ योजना को शुरू किया।
- मध्य प्रदेश की गाँड पेंटिंग को GI टैग मिला है।
Daily Current Affairs Quiz 23 May 2023 ( करेन्ट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 23 मई 2023 )
Q.1. हाल ही में BSNL ने भारत में 4G नेटवर्क लगाने के लिए किस कंपनी के साथ समझौता किया है?
A. TCS
B. एयरटेल
C. टेक महिंद्रा
D. इनमें से कोई
Q.2. हाल ही में तीर्थयात्रियों को मुफ्त हवाई यात्रा प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य कौनसा बना है?
A. राजस्थान
B. मध्य प्रदेश
C. गुजरात
D. तमिलनाडू
Q.3. हाल ही में भारतीय मूल के कौन यूके के कोवेंट्री शहर के पहले सिख लॉर्ड मेयर बने है?
A. मनप्रीत सिंह
B. हरभजन सिंह
C. जसवंत सिंह
D. इनमें से कोई नहीं
Q.4. IPL में डेब्यू पारी में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड किस भारतीय खिलाड़ी ने अपने नाम किया है?
A. सूर्य कुमार यादव
B. विराट कोहली
C. यशस्वी जायसवाल
D. विक्रांत शर्मा
Q.5. हाल ही में किस देश के प्रधान मंत्री को सर्वोच्च सम्मान ‘कंपैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से नवाज़ा गया?
A. भारत
B. फिजी
C. पापुआ न्यू गिनी
D. जापान
Q.6. हाल ही में किस देश में 2025 को विशेष पर्यटन वर्ष के रूप में मनाया गया जाएगा?
A. भारत
B. नेपाल
C. भूटान
D. कजाकिस्तान
Q.7. किस राज्य के कैबिनेट ने युवाओं के लिए नई योजना ‘ मुख्यमंत्री सिखों कमाओ योजना’ को मंजूरी दी है ?
a. उत्तर प्रदेश
b. मध्य प्रदेश
C. कर्नाटक
d. तमिलनाडु
Q.8. हाल ही में लॉन्च की गई आत्मकथात्मक पुस्तक ” गट्स एमिडस्ट ब्लडबैथ ” के लेखक ” कौन हैं ?
A. अरुण कुमार
B. अनुष्का वर्मा
C. मनीष राव
D. अंशुमान गायकवाड
Ans:- 1-A , 2-B , 3-C , 4-D , 5-A , 6-B , 7-B , 8-D